{"_id":"6a3060a610f29beabd00c257","slug":"lucknow-university-and-language-university-extend-application-deadline-lucknow-news-c-13-lko1096-1784671-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि और भाषा विवि ने बढ़ाई आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि और भाषा विवि ने बढ़ाई आवेदन की तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लविवि ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक (यूजी) में सप्ताह और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि दस दिन बढ़ा दी है। भाषा विवि में भी अब 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल गौरव की ओर से जारी सूचना के अनुसार यूजी और यूजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से 22 जून कर दी गई है। पीजी व पीजी प्रोफेशनल कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है।
भाषा विश्वविद्यालय ने ज्यादातर पाठ्यक्रमों में पंजीकरण व प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल को 30 जून तक खुला रखने का निर्णय लिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीटेक, एमटेक, बीएएलएलबी, एलएलबी, बीकॉम और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी को छोड़ अन्य पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से आवेदन व पंजीकरण कर सकते हैं। कुलसचिव विकास ने कहा कि शेष पाठ्यक्रमों के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पांच जून से शुरू हो चुकी है। इनमें बीए, एमकॉम, एमए (इतिहास, उर्दू, शिक्षा, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी) और एलएलएम जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।