सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Law University: Student Receives Threats After Filing Complaint with ICC

लोहिया विधि विवि : आईसीसी से शिकायत पर छात्रा को धमकियां

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lohia Law University: Student Receives Threats After Filing Complaint with ICC
डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में 19 मई की देर रात छात्र-छात्राओं की पार्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक छात्रा ने कुछ छात्रों पर बैड टच और अश्लील संवाद की शिकायत आईसीसी से की थी। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा करके धमकाना शुरू कर दिया। छात्रा ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड से फिर शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर छात्रा पुलिस के पास पहुंच गई। इसी बीच एक अन्य छात्रा ने कुछ और छात्रों पर गंभीर आरोप लगाकर मामले को तूल दे दिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रा को उचित सुरक्षा मुहैया कराई गई है, 29 मई को आईसीसी की बैठक में दोनों छात्राओं के आरोपों के संबंध में फैसला लिया जाएगा।


लोहिया विधि विवि परिसर में 19 मई की देर रात तक छात्र-छात्राओं की पार्टी के बाद विवि प्रशासन ने 110 विद्यार्थियों को नोटिस जारी कर प्रत्येक पर एक-एक हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई गई थी। यह मामला एक छात्रा की शिकायत के बाद प्रकाश में आया था जिसने कुछ छात्रों पर बैड टच और अश्लील संवाद का आरोप लगाते हुए आईसीसी (आंतरिक शिकायत समिति) में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की यह पार्टी रात 12 बजे के बाद बास्केटबॉल ग्राउंड में शुरू हुई थी जो कई घंटे तक चली थी। जिस छात्रा ने आईसीसी से शिकायत की थी, उसी ने बाद में प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत कर बताया कि अब आरोपी छात्र परिसर में उसका पीछा कर रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित छात्रा ने स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी बीच एक और नया मामला सामने आया है जिसमें एक अन्य छात्रा ने कुछ अन्य छात्रों पर भी गंभीर आरोप लगा दिए हैं। ऐसे में विवि परिसर का माहौल और गरमा गया है। इस मामले को लेकर विवि की काफी किरकिरी हो रही है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं तो ऐसे में कोई भी कार्रवाई करना उचित नहीं हैं।

प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर के अनुसार दोनों छात्राओं की शिकायतों पर विचार किया जा रहा है। इस समय वार्षिक परीक्षाएं संचालित होने के कारण विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए आंतरिक शिकायत समिति की बैठक दिनांक 29 मई को प्रस्तावित है। शिकायत करने वाली छात्रा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। प्रकरण सक्षम समिति के समक्ष विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed