सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector recruitment in uttar pradesh

दरोगा भर्ती: पहले हुई परीक्षा पर भी मंडराये संकट के बादल

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
inspector recruitment in uttar pradesh
विज्ञापन

दरोगा भर्ती 2016 का पेपर लीक होने के बाद 25 व 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा तो स्‍थगित कर दी गई है, लेकिन इससे पहले हुई परीक्षा भी स्‍थगित की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह तय कर रहा है कि पेपर किस स्तर से लीक हुआ है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन प्रश्नपत्र परीक्षा के बाद बाहर आ सकता है तो क्या परीक्षा के बाद भी बाहर आ सकता है?

Trending Videos


सीधी भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य 22 जिलों में 97 केंद्रों पर आनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड पूर्व में हुई परीक्षा को भी स्थगित कर सकता है। हालांकि पूर्व में हुई परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3307 पदों के लिए चल रही है परीक्षा
दरोगा भर्ती 2016 के लिए 3307 पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जानी थी। सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन किए गए थे। इसके लिए लगभग 6.30 लाख अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।

1.20 लाख अभ्यर्थी होंगे प्रभावित
बोर्ड के चेयर मैन ने बताया कि 22 जिलों में यह परीक्षा चल रही है। मंगलवार और बुधवार को एक लाख 20 हजार छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था। आनलाइन परीक्षा स्थगित होने की सूचना विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों को दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed