सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal buildings will be damaged in aminabad

अमीनाबाद व पुराने शहर में अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
illegal buildings will be damaged in aminabad
विज्ञापन

अमीनाबाद के साथ ही पुराने शहर में अवैध निर्माण पर अब जबरदस्त सख्ती की जाएगी।

Trending Videos


अमीनाबाद में 65 ऐसे पुराने मामले निकाले गए हैं, जिनमें एलडीए के विहित प्राधिकारी की ओर से बेसमेंट के चलते सील करने और ध्वस्तीकरण तक के आदेश हैं।

इस जोन में प्राधिकरण के नए प्रवर्तन अधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि अमीनाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम को जिस तरह की मदद की जरूरत है, प्राधिकरण उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि पुराने शहर में हर रोज दो इमारतों को सील किया जाए। एलडीए ने अमीनाबाद में सालों पहले 65 दुकानों में बेसमेंट खोदे जाने का सर्वे किया था।

अब प्राधिकरण के विहित अधिकारी ने इन दुकानों के बेसमेंट पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिए थे। बेसमेंट के ध्वस्तीकरण और अवैध बेसमेंट के हिस्से को सील करने तक की कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उस समय व्यापारियों के विरोध के चलते प्राधिकरण यह एक्शन नहीं ले सका था। अब जबकि अदालत ने यहां अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर काबू करने का आदेश जारी किया है तो एलडीए भी सक्रिय हो गया है।

वहीं, अधिशासी अभियंता दुर्गेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राधिकरण ने वजीरगंज क्षेत्र में दो अवैध अपार्टमेंट को सील किया है। इस दौरान प्राधिकरण कर्मियों और अधिकारियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा।

उधर, चारबाग क्षेत्र में होटलों के अवैध निर्माण भी प्राधिकरण के निशाने पर हैं। यहां सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी है। यहां पर भवनों का नक्शा पास करा के उनको छोटे होटलों का रूप दिया जा रहा है।

बिना पार्किंग और सेटबैक के होटल निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे में प्राधिकरण अब इन होटलों के खिलाफ भी अभियान शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed