{"_id":"5ffb6904ac0e4a4eb877757a","slug":"health-department-high-alert-after-bird-flu-knock-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू
- फोटो : SELF
विज्ञापन
कानपुर जू में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी या मरीज के संपर्क में आने वालों को बचाव के लिए टैमीफ्लू टैबलेट देने और सभी सीएमओ को इसकी उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सीएमओ कानपुर और नजदीकी जिलों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बीमारी के लक्षण मिलने पर रोगी को तुरंत सरकारी अस्पतालों में आइसोलेट किया जाएगा। ऐसे जिले जहां सर्दियों में विदेशी पक्षी आते हैं, वहां पशुपालन विभाग से मिलकर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि कानपुर के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति या चिड़ियाघर के कर्मचारियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं। पशुपालन विभाग भी वहां अपना कार्य कर रहा है। कर्मचारियों को बचाने के लिए जू प्रशासन व पशुपालन विभाग को 500-500 टैबलेट दी गई है। मरीज के संपर्क में आने वालों को सुबह-शाम एक-एक गोली दी जाएगी।
Trending Videos