सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fsda raid on big bazar in lucknow

बिग बाजार पर छापा, मिले एक्सपायरी डेट के ये सामान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Apr 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
fsda raid on big bazar in lucknow
प्रतिष्ठानों पर छापा मारती एफएसडीे की टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए संचालित अभियान के तहत एफएसडीए की जिला इकाई ने सोमवार को लखनऊ में तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर छापामार कर फ्रेश घी, कुट्टू आटा, बेसन, कुकीज, चिप्स, पीनट कुकीज, सेव नमकीन सहित 13 खाद्य सामग्रियों के नमूने सील कर लैब जांच के लिए भेजे।

Trending Videos


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान रिवर साइड मॉल में संचालित बिग बाजार रिटेल स्टोर में गोल्डन हार्वेस्ट ब्रांड की एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री भी पायी गयी। टीम ने इसे जब्त कर संचालक को नोटिस भेजा है।अभिहीत अधिकारी टीआर रावत के निर्देशन में संचालित कार्रवाई के दौरान एफएसओ की अलग-अलग टीमों ने रिवर साइड मॉल के बिग बाजार स्टोर, नटकुर बिजनौर में संचालित फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशन लिमिटेड के मुख्य वेयर हाउस और अमौसी स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित बटलर हाउसिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि. पर खाद्य सामग्री के रखरखाव से लेकर उनकी पैकेजिंग तक की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुकीज, चिप्स व नमकीन तैयार कर पैकिंग बाद बाजार में सप्लाई किए जाने से जुड़ी फैक्ट्री के निर्माण स्थल पर साफ सफाई की स्थित मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संचालक को नोटिस भेजा गया । एफएसओ की एक टीम ने रिवर साइड माल स्थित बिग बाजार स्टोर में जांच कर फ्रेश गाय घी व प्रीमियम घी के दो नमूने, नटकुर बिजनौर स्थित फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशन के मुख्य वेयर हाउस से फ्रेश घी, कुट्टू आटा, बेसन, गोल्डन हारवेस्ट हल्दी पाउडर, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के नमूने और अमौसी इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में बटलर हाउसिंग एंड इंफ्रा प्रा.लि. के नाम से संचालित फैक्ट्री से कुकीज, चिप्स, नमकीन सेव, कोकोनट बिस्कुट, पीनट कुकीज, चिप्स, रिफाइंड पामोलीन व टाटा साल्ट का एक-एक नमूना लैब जांच को भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed