{"_id":"621b2e46a77e1562fc228808","slug":"clash-on-a-polling-booth-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पोलिंग बूथ पर चौकी इंचार्ज की पिटाई से हंगामा, हिरासत में लिया गया एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: पोलिंग बूथ पर चौकी इंचार्ज की पिटाई से हंगामा, हिरासत में लिया गया एजेंट
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट व चौकी इंचार्ज के बीच मारपीट हो गई। मामले में पोलिंग एजेंट को हिरासत में ले लिया गया।
मतदान के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी की नगर कोतवाली सोमैय्या चौकी क्षेत्र के ढकौली पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू होते ही हंगामा हो गया। एजेंट ने चौकी इंचार्ज तो चौकी इंचार्ज ने एजेंट की पिटाई कर दी। जिसके बाद एजेंट को हिरासत में ले लिया गया है।
Trending Videos
हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर चौकी इंचार्ज ने पोलिंग एजेंट की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, सूत्र बताते हैं कि आक्रोशित लोगों ने चौकी इंचार्ज को भी पीटा। उधर पुलिस का कहना है कि पोलिंग एजेंट अजय वीवीपैट मशीन के पास पहुंच गया था। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो अभद्रता कर गाली देने लगा। जिसकी पिटाई कर चौकी इंचार्ज कामेश राज उसे पकड़कर कोतवाली ले आए।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने बताया पोलिंग एजेंट मानसिक रूप से परेशान है। बूथ पर लगे पुलिस कर्मियों को गाली दे रहा था। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की पोलिंग एजेंट वीवीपैट मशीन के पास चला गया था जिसको पुलिस ने बाहर निकाला तो गाली-गलौज करने लगा।