सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of doctors in lohia hospital.

पढ़िए, एक पत्थर दिल डॉक्टर की शर्मनाक हरकत!

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
carelessness of doctors in lohia hospital.
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को डॉक्टर ने सिर्फ इसलिए इंतजार करने को कहा क्योंकि आधे घंटे बाद उसकी ड्यूटी खत्म होने वाली थी।

Trending Videos


गर्भवती दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गई। ड्यूटी पर दूसरी डॉक्टर आई और जांच की तो पता चला कि गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी है। मौत की खबर के बाद से परिवारीजन बदहवास हैं लेकिन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को इसमें कोई लापरवाही नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे का है। बाराबंकी, फतेहपुर निवासी प्रेमप्रकाश की पत्नी रेनू वर्मा (26) को प्रसव पीड़ा के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की महिला इमरजेंसी लाया गया।

बहन मंजू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे इमरजेंसी पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने कहा, ‘मेरी ड्यूटी बदलने वाली है, आठ बजे दूसरी डॉक्टर आएंगी तब इलाज होगा’।

पढ़िए, क्या बोले जिम्मेदार

carelessness of doctors in lohia hospital.

गर्भवती लेबर रूम में थी। इसी बीच तड़प रही गर्भवती बेहोश हो गई। आठ बजे ड्यूटी पर आई डॉक्टर ने गर्भवती की जांच की तो पता चला कि गर्भस्थ की मौत हो चुकी है।

मामले की जानकारी पहले ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को दी तो वो मौके से जाने लगी जिससे दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। पति प्रेम प्रकाश और बहन मंजू को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे पैरामेडिकल स्टाफ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। परिवारीजनों का कहना था कि डॉक्टरों ने समय रहते रेनू का इलाज किया होता तो आज उसकी गोद सूनी नहीं होती।

वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ‌‌चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव का कहना है, गर्भवती जब अस्पताल पहुंची थी तो उसके गर्भ में बच्चे का मूवमेंट नहीं था। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने कोई लापरवाही नहीं बरती थी। परिवारीजन शिकायत करेंगे तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed