सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp secure more seats in mlc election

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, तीन सीटें जीती

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
bjp secure more seats in mlc election
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र व अरुण पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। स्नातक की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

Trending Videos


कानपुर खंड स्नातक सीट से एक बार फिर अरुण पाठक चुनाव जीत गए हैं। पाठक को 40,633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31,479 वोट मिले हैं।

बरेली-मुरादाबाद सीट से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त दोबारा चुनाव जीते हैं। व्यस्त को 39,063 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेनू मिश्र को महज 15,090 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर भी भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। देवेंद्र को 38760 वोट मिले जबकि शर्मा गुट के संजयन त्रिपाठी को 32196 वोट मिले। इस सीट से पिछली बार भी देवेंद्र सपा से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

निर्दलीय सीट से इन्होंने दर्ज की जीत

bjp secure more seats in mlc election
जीतने के बाद खुशी मनाते राज बहादुर सिंह चंदेल। - फोटो : amar ujala

इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी दोनों पुराने विधायकों ने फिर से अपनी जीत दर्ज करा दी है। निर्दल समूह के राज बहादुर चंदेल कानपुर शिक्षक सीट से चुनाव जीत गए हैं।

उन्हें कुल 4,283 मत मिले जबकि हेमराज सिंह गौर को 3,575 वोट मिले। शिक्षक समूह के सुरेश कुमार त्रिपाठी ने इलाहाबाद-झांसी शिक्षक सीट से फिर जीत दर्ज कर ली है।

यहां त्रिपाठी को 8,456 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 6,921 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed