{"_id":"639da1a0a798f627b33ccd28","slug":"bjp-protest-against-pakistan-minister-bilawal-bhutto-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पाक के विदेश मंत्री की पीएम मोदी पर टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश, पुलता जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पाक के विदेश मंत्री की पीएम मोदी पर टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश, पुलता जलाया
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Dec 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया और नारेबाजी की। बिलावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी।
प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित होकर लखनऊ के अटल चौराहे पर प्रदर्शन किया और पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
Trending Videos
हजरतगंज स्थित अटल चौराहे पर सुबह से ही भीड़ आने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पर बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री के पुतले पर जूते बरसाये और आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा भाजपा नेता सतीश वर्मा ने किया। उनके साथ कृपाशंकर मिश्र, राजीव मेहरोत्रा, दीपू रावत, आशीष गुप्ता, मयंक मिश्रा, सतीश यादव, दीपू रावत, राघव सिंह, सागर सक्सेना, कौशल पांडेय, सौरभ त्रिवेदी, प्रवीण मिश्र और देशदीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
