सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam staff may work from today

आज लौट सकती है आजम के दफ्तर की रौनक

महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
azam staff may work from today
विज्ञापन

नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के साथ तैनात किया गया नया स्टाफ बुधवार को काम पर आ सकता है।

Trending Videos


नवनियुक्त तीन में से दो कर्मियों ने मंगलवार को मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।

पिछले 28 अक्तूबर को मंत्री के साथ काम कर रहे सात स्टाफ की बगावत के बाद हाल ही सचिवालय प्रशासन ने एक निजी सचिव, एक अपर निजी सचिव व एक सहायक समीक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है।

इनमें से किसी ने भी मंगलवार तक मंत्री के कार्यालय में काम शुरू नहीं किया था। आवश्यक अन्य स्टाफ की व्यवस्था अभी नहीं की जा सकी है।

पढ़ें-आजम के भाषण पर टोका तो हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अपर निजी सचिव व निजी सचिव ने मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की, मगर यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने काम शुरू कर दिया या नहीं।

माना जा रहा है बुधवार को इंदिरा प्रतिष्ठान में होने वाले नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के सम्मेलन में मंत्री के नवनियुक्त स्टाफ नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed