बाबरी केस में आडवाणी समेत सभी आरोपियों पर चलेगा साजिश का मुकदमा
बता दें कि इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की कोर्ट ने जमानत मंजूर की। अयोध्या मामले में अदालत में पेश होने के लिए भाजपा के बड़े नेता सुबह लखनऊ पहुंचे थे। सभी नेता वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचें यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत किया। आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद रहीं।
इसके बाद कोर्ट रूम में ट्रायल शुरू हुआ। सभी आरोपियों को सीबीआई की चार्जशीट में लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए गए। भाजपा नेताओं पर अयोध्या का विवादित ढांचा गिराने और षडयंत्र रचने का आरोप है।
कुछ यूं चला सुबह से घटनाक्रम
इस दौरान सभी आरोपी सीबीआई के विशेष कोर्ट में हाजिर हुए। बता दें कि सीबीआई की विशेष कोर्ट इंस्टीट्यूट की तीसरी मंजिललि पर है लेकिन आरोपियों की अधिक उम्र को देखते हुए जज ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरे में ट्रायल रखने का निर्देश दिया। इसी बीच कोर्ट के बाहर जय श्रीराम के नारे भी लगे।
-इसके बाद सभी आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दी गई वहीं डिस्चार्ज याचिका रिजर्व कर ली गई। कुछ देर बाद डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज कर दी गई। सभी आरोपियों पर चार्जफ्रेम हुए अब ट्रायल चलेगा।
- इसी मामले में छह अन्य आरोपियों महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, धर्म दास और सतीश प्रधान पर भी 30 मई को आरोप तय किए जाने हैं। इन सभी पर बाबरी मस्जिद गिराने का षड्यंत्र और अन्य आरोपों में ट्रायल चलाया जा रहा है।