सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An eagle died in gasdi bazar area in Balrampur.

बलरामपुर: उड़ते-उड़ते घर के आंगन में गिरा बाज, तड़पकर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
An eagle died in gasdi bazar area in Balrampur.
मृत बाज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के गैसड़ी बाजार इलाके में रहने वाले नसीम अहमद के घर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बाज आंगन में गिरा और कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। जिससे घर में मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


नसीम जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। वह बताते हैं कि रविवार सुबह एक बाज अचानक घर के आंगन में आकर गिरा। थोड़ी देर तड़पता रहा फिर उसकी मौत हो गई।

हालांकि, बर्ड फ्लू की जानकारी होने के कारण परिजन उसके नजदीक नहीं गए। नसीम ने इसकी सूचना गैसड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं पशु चिकित्सक अधीक्षक आरके सिंह को दी। आरके सिंह मौके पर पहुंचे और पक्षी का सैंपल लिया जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेठी में भी ऐसी घटनाएं हुईं। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया कनू गांव में तीन कौए मृत पाए गए जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

दरअसल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जब पक्षी उड़ते-उड़ते आसमान से गिर रहे हैं और उनकी मौत हो जा रही है।

प्रदेश में बना दहशत का माहौल

कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यूपी के कई जिलों में पक्षियों की मौत से प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है। कानपुर के घाटमपुर में जहां 20 से अधिक कौवे मृत मिले हैं, वहीं बिजनौर में 38 कबूतर और सात कौवे मृत पाए गए हैं। अयोध्या में भी तीन पक्षी मृत मिले तो बाराबंकी में दो पोल्ट्री फार्म में मुर्गों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

पशुपालन विभाग के निदेशक (रोग नियंत्रक एंव प्रक्षेत्र) डॉ. रामपाल सिंह ने बताया कि जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम गठित की जा रही है। स्वास्थ्य, वन, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।

कृषि उत्पादन आयुक्त व प्रमुख सचिव पशुधन खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उबला हुआ अंडा व चिकन खाने से बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर वायरस नष्ट हो जाता है। कानपुर के अलावा किसी अन्य स्थान पर भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed