{"_id":"0aa92c66d50990b11c425f4cac0c2ce4","slug":"amar-ujala-property-expo-on-28-march-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके सपनों का घर दिलाएगा अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके सपनों का घर दिलाएगा अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Mar 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला 28 और 29 मार्च को दो दिन का प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित करने जा रहा है। इस एक्सपो में आपको आपके सपनों का घर मिलेगा।
Trending Videos
चाहे संपत्ति में निवेश की बात हो या अपने लिए खुद के घर के सपने को हकीकत में बदलना, अमर उजाला शहर के लोगों को प्रॉपर्टी एक्सपो के जरिये ये मौके उपलब्ध कराने जा रहा है।
होटल गोल्डन ट्यूलिप में 28, 29 मार्च से अमर उजाला की ओर से प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को गोरखपुर-लखनऊ और नोएडा में नया घर खरीदने या संपत्ति में निवेश करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी की आराधना के साथ मकान की कामना पूरा करने का यह अवसर 28 व 29 मार्च तक रहेगा। अमर उजाला के दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक संपत्ति से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी।
अंसल एपीआई के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में रीयल स्टेट से जुड़े कई नामचीन ग्रुप का प्रतिनिधित्व रहेगा। ऑन द स्पॉट बुकिंग कराने पर विशेष छूट।
हमारे सहयोगी
वेल्थ मंत्रा, निलांस ग्रुप, इन्फिनिटी वर्ल्ड, रेज बिल्ड कॉन, गृह वाटिका, प्रॉपुलेरिटी ग्रुप, अर्थ इन्फ्रा, गोल्डेन ब्रिक, रिशिता डेवलपर्स और वसुंधरा ग्रुप।