सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav visits eidgah and asafi masjid in lucknow

ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव, कहा ईद मुबारक

लखनऊ/सैफ हैदर नकवी Updated Sat, 10 Aug 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav visits eidgah and asafi masjid in lucknow
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ईद के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यपाल बीएल जोशी के साथ ईदगाह पहुंचे।

Trending Videos


करीब 10 बजे सुबह शुरू हुई नमाज में नजारा देखने वाला था। पंद्रह मिनट बाद अखिलेश ने वहां पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

यहां उन्होंने मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली व अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सबसे अमन की दरयाफ्त की।

उन्होंने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं पर विचार किया जाएगा और जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके बाद, मुख्यमंत्री करीब साढ़े बारह बजे आसफी मस्जिद गए। यहां उन्होंने मौलाना कल्वे जव्वाद से मुलाकात की और उन्हें भी ईद की मुबारकबाद दी।

यहां उन्होंने पिछले दिनों हुई घटनाओं पर बातचीत की और कहा कि जुलूस को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सबको धर्म से ऊपर उठकर त्योहार को सभी के साथ खुशी के साथ मनाना चाहिए।

ईद के मौके पर पुराने लखनऊ में बिजली व्यवस्था भी चौकस रही। बिजली विभाग के अधिकारी भी पॉवर हाउस में मौजूद रहे। सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता नजर आए और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed