{"_id":"6a306163739250e0ff093e53","slug":"accused-of-arranging-shooters-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1783778-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शूटरों की व्यवस्था कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शूटरों की व्यवस्था कराने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गंगाराम यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में 27 मई को हुई प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबेडकरनगर के ककराही अलीगंज निवासी गंगाराम यादव पर एक लाख का इनाम घोषित था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने संदीप सिंह की हत्या के लिए शूटरों की व्यवस्था कराई थी। एसटीएफ में एएसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गंगाराम को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई थी। सूचना के आधार पर आरोपी को आलमबाग बस अड्डे के पास रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले एसटीएफ ने 31 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुबीन के कहने पर उसने हत्या के लिए शूटरों की व्यवस्था की थी। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल शूटरों व अन्य के बारे में पता लगा रही है। एएसपी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये है मामला
संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। संदीप की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पीजीआई थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दिनेश और मुबीन को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। हत्या में शामिल दो शूटरों और बिचौलिये पर एक-एक लाख रुपये का इनाम पुलिस आयुक्त ने घोषित किया गया था। मूलरूप से जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी संदीप सिंह पीजीआई के वृंदावन स्थित कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहते थे। उनकी पीएसएस बिल्डर्स नाम से कंपनी है।