केंद्रीय शिक्षा मंत्री लाइव: अगस्त में होगी कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा, कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
{"_id":"60d5b1b98ebc3e2d47799e24","slug":"education-minister-dr-ramesh-pokhriyal-nishank-goes-live-ask-question","type":"live","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय शिक्षा मंत्री लाइव: अगस्त में होगी कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा, कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक लाइव सेशन के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देने वाले थे। इस लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, परिणाम और कॉलेज में प्रवेश से संबंधित प्रश्न पूछने की उम्मीद लगाए हुए थे। कई छात्रों ने सवाल भी भेजे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला।
रमेश पोखरियाल निशंक लाइव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
05:16 PM, 25-Jun-2021
महज तीन मिनट 42 सेकंड बोले शिक्षा मंत्री
अपने लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री महज तीन मिनट 42 सेकंड बोले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं, मूल्यांकन प्रणाली को स्वीकृति देने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया।
05:12 PM, 25-Jun-2021
कई छात्रों ने सवाल भी भेजे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का लाइव सेशन खत्म हो चुका है। डॉ. निशंक लाइव सेशन के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देने वाले थे। इसलिए, इस लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, परिणाम और कॉलेज में प्रवेश से संबंधित प्रश्न पूछने की उम्मीद लगाए हुए थे। कई छात्रों ने सवाल भी भेजे, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला।
Trending Videos
05:05 PM, 25-Jun-2021
सीबीएसई ने स्कूलों से परिणाम की तैयारी करने को कहा
सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों से परिणाम तैयार करने के लिए गणना प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल से प्रिंसिपल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय परिणाम समिति गठित करने को कहा है। समिति आईटी टीमों की मदद से परिणाम तैयार करेगी और अपलोड करेगी। अंक अपलोड करने के लिए एक पोर्टल आज सक्रिय हो जाएगा। परिणाम 31 जुलाई तक जारी होंगे।
05:02 PM, 25-Jun-2021
वैकल्पिक परीक्षा पंजीकरण ऑनलाइन करना होगा
जो लोग लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस संबंध में सुविधा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in पर ऑनलाइन दी जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का लाइव संबोधन यहां देखें -
Addressing all the students and other stakeholders regarding board exams. @EduMinOfIndia @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive @transformIndia @mygovindia https://t.co/phBgdeLFei
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 25, 2021
04:52 PM, 25-Jun-2021
छात्रों की शिक्षा मंत्री से मांग : विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जाए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के संबोधन के दौरान कई छात्र उनके ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं में विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्र गुजारिश कर रहे हैं कि महोदय, कोविड-19 के डेल्टा वैरियंट के खतरे के मद्देनजर सभी विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाएं भी रद्द की जानी चाहिए।
04:46 PM, 25-Jun-2021
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का लाइव संबोधन यहां देखें -
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का लाइव संबोधन यहां देखें -
Addressing all the students and other stakeholders regarding board exams. @EduMinOfIndia @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive @transformIndia @mygovindia https://t.co/phBgdeLFei
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 25, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
04:34 PM, 25-Jun-2021
सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार
निशंक ने वीडियो संबोधन में कहा, मैं सीबीएसई के मूल्यांकन मानदंडों को स्वीकार्यता प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री को हाल ही में कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां से लौटने के बाद यह विद्यार्थियों से पहला संवाद है।
04:17 PM, 25-Jun-2021
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
शिक्षा मंत्री ने कहा, प्यारे बच्चों, अगर आपको लगता है कि मूल्यांकन प्रणाली आपकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करती है, तो निश्चिंत रहें, हमने आपकी चिंताओं का समझ लिया है। सीबीएसई अगस्त में आपके लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। आपका स्वास्थ्य, भविष्य हमारी प्रमुख चिंताएं हैं।
04:12 PM, 25-Jun-2021
ऐसे पूछ सकते हैं अपने प्रश्न
जो छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सवाल पूछना चाहते हैं, वे उनके ट्विटर और फेसबुक हैंडल सहित उनके सोशल मीडिया फीड @DrRPNishank में एक संदेश छोड़ सकते हैं। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 10, 12 के छात्रों का मूल्यांकन एक वस्तुनिष्ठ योजना के आधार पर किया जाएगा और इससे छात्रों को लाभ होगा। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
04:08 PM, 25-Jun-2021
शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का वर्चुअल संबोधन शुरू
शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना वर्चुअल संबोधन शुरू कर दिया है। वह सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों की चिंताओं को संबोधित कर रहे हैं, और परिणाम की वास्तविक तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। इस साल, महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी।