सब्सक्राइब करें

Live

Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल के नियम और ग्रहण का समय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 03 Mar 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Chandra Grahan Timing in India 2026, Sutak Kaal Kab lagega: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा, इसलिए इससे जुड़े सभी नियम व सूतक काल प्रभावी होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। आइए इसके प्रभाव और उपायों को जानते हैं

Chandra Grahan 2026 Live Lunar Eclipse Date Time in India, Sutak Kaal Kab Lagega City Wise Timing
चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

09:25 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण में क्या न करें ?

 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का समय बेहद संवेदनशील और ऊर्जा परिवर्तन का काल माना जाता है। इस दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की आशंका जताई जाती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय वातावरण में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भोजन दूषित हो सकता है। 
  • ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं, जिससे उसकी पवित्रता बनी रहे। 
  • ग्रहण काल में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए और घर के मंदिर को साफ कपड़े, विशेषकर लाल या पीले वस्त्र से आच्छादित कर देना उचित माना जाता है। 
  •  मान्यता है कि इस समय तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को भी नहीं छूना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ प्रभाव का कारण माना जाता है। 
  •  ग्रहण के दिन सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी है, इसलिए नकारात्मक सोच या कटु वचन बोलने वाले लोगों से दूरी रखना बेहतर माना गया है।  
09:11 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण में क्या करें ? 

 

  • इस दिन मंत्र जाप बेहद फलदायी होता है। भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’का जप करना चाहिए।
  • इसके साथ ही आप अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं । इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए।  माना जाता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।  
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए, इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है।  स्नान के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें ।
  • चंद्रग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। 
08:55 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: सूतक काल कब से कब तक रहेगा ?


ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। इस दौरान खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक कई कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
08:35 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: भारत में चंद्र ग्रहण सबसे पहले कहां दिखेगा


ऐसा माना जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश देखा जाएगा। यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर है। ऐसे में पहले आज चंद्र ग्रहण यहां देखा जा सकेगा।
 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

08:24 AM, 03-Mar-2026

हरिद्वार, उत्तराखंड: चंद्र ग्रहण के 'सूतक काल' के दौरान आज मंदिर बंद रहेंगे।


 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

08:10 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 AM, 03-Mar-2026

रांची, झारखंड: चंद्र ग्रहण से पहले आज 'सूतक काल' शुरू होने के कारण श्री राम मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए।

07:45 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: आज लाल रंग का दिखेगा चांद


आज चंद्र ग्रहण के समय चांद सफेद नहीं गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देगा। इस वजह से आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है।
07:25 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 समय

  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर
07:10 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: सूतक काल


3 मार्च के दिन भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। इस दौरान आप कोई भी नया काम और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करें। इसके अलावा किसी यात्रा पर भी जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed