{"_id":"768024e0-e314-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"skipping-breakfast-leads-to-five-health-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह का नाश्ता छोड़ा तो होंगे ये 5 नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सुबह का नाश्ता छोड़ा तो होंगे ये 5 नुकसान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज कॉलेज या दफ्तर जाने की हड़बड़ी में क्या आप अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं? अगर ऐसा है तो जाने-अनजाने आप कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं को निमंत्रण दे रहे हैं।
Trending Videos
रोज सुबह नाश्ता न करने की आपकी आदत आपके लिए कई शारिरिक व मानसिक समस्याओं की वजह हो सकती है। ऐसे कई शोध हैं जिनके आधार पर सुबह नाश्ता न करने से होने वाली समस्याओं का दावा किया गया है। आप भी जानिए, सुबह नाश्ता न करने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनशैली संबंधित समस्याएं
हेलिंस्की यूनिवर्सिटी के एक शोध यह पाया गया कि रोज सुबह नाश्ता न करना हमारी गलत जीवनशैली का एक प्रमुख कारण है और जीवनशैली संबंधित कई समस्याओं की यह वजह हो सकता है।
शोध के दौरान 5,500 किशोरों और उनके अभिभावकों का परीक्षण किया गया और पाया गया कि आमतौर पर जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं उन्हें शराब, ड्रग्स और खानपान की गलत आदतों की तलब जल्दी लगती है।
रोगों का बढ़ता है रिस्क
सुबह नाश्ता करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और ऊर्जा का स्तर बना रहता है। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि सुबह नाश्ता न करने से दिल के रोग व हड्डियों का रोग 'ओस्टियोपोरोसिस' का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का भी एक अहम कारण हो सकता है।
काम पर पड़ेगा असर
सुबह का नाश्ता शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देता है जिससे आप दिन भर काम कर सकें। नाश्ता न करने से न सिर्फ थकान होगी बल्कि एकाग्रता भी कम होगी। दरअसल, नाश्ता करने के बाद दिन में मेटाबॉलिक रेट कम होता है जिससे ऊर्जा तेजी से नहीं घटती है और दिन भर आप ताजा महसूस करते हैं।
मोटापा बढ़ सकता है
कई शोधों में अब यह प्रमाणित हो चुका है कि जो लोग सुबह नाश्ता अच्छी तरह नहीं करते हैं उनमें मोटापे की समस्या अधिक रहती है। दरअसल, सुबह पर्याप्त मात्रा में शरीर को कैलोरी न मिल पाने की वजह से दिन में कई बार खाने की इच्छा होती है और इस कारण लोग जंक फूड अधिक खाते हैं। तो अगर वजन पर नियंत्रण रखना है तो सुबह हेल्दी नाश्ता को रुटीन का हिस्सा बनाएं।
मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है
सुबह नाश्ता न लेने के कारण कई लोग दिन में कई बार खाते हैं जिससे बढ़ी हुई कैलोरी इन्सुलिन की मात्रा को प्रभावित करती है। ऐसे में शरीर में ग्लूकोज से अधिक मात्रा में इन्सुलिन बनता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है।