आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अन्त्याग्नि-गीत

                
                                                         
                            जीवन-पथ पर धूलि बिखेरी, पग-पग शूल उगाए थे,
                                                                 
                            
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे।।

जब तक श्वासों में स्पन्दन था, तब तक कौन सहारा था,
नयन प्रतीक्षारत थे जिनके, उनका नहीं किनारा था।
अब निष्पन्द कपोलों पर वे, करुणा-अश्रु बहाए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥

जर्जर तन की क्षीण व्यथाएँ, सुनने कौन रुका घर में,
दुःख की साँझ अकेली रोई, मौन खड़ा था अन्तर में।
आज चन्दन-लेपित अङ्गों पर, गन्ध-सुधा बरसाए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥

अन्न-कणों को तरसा मुख जो, दान-दक्षिणा पाता है,
जीवन भर जो तिरस्कृत था, मृत्युपरान्त सराहा है।
जो न कभी उर से जुड़ पाए, कन्धा देने आए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥

अग्नि-जिह्वा जब लपट बनी तो, मुख-मण्डल पहचान गया,
कितना क्षणभंगुर सम्बन्धों का यह सारा अभियान गया।
राख हुई अभिलाषा सारी, स्वप्न सभी झर आए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥

देख धुएँ में विलय जगत को, अन्तर्मन मुस्काता था,
मृत्यु नहीं थी केवल मृत्यु, जीवन-सत्य बताता था।
जिनको जागृत होना था वे, उत्सव-भाव में छाए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥

मिथ्या मान-मद-मोह-मरीचिका, क्षण में धूलि समान हुई,
अन्त्याग्नि की एक शिखा से, जग की गति पहचान हुई।
जीवन भर जो दूर रहे थे, शोक-सभा में आए थे,
आज उसी निर्जीव देह पर, सुमन-वितान सजाए थे॥
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर