आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये दर्द भरी कहानी है

                
                                                         
                            मत मारो बेजुबान को।
                                                                 
                            
बेजुबान रो देगा।।
सीना तर कर लेगा।
मूक मगर रो देगा।।
बेजुबान रो देगा।
खंजर तेरा सीना मेरा।
मार कटारी चीरेगा।।
मेरे लहू का कतरा कतरा।
थाली तेरी भर देगा।।
बेजुबान रो देगा।
मेरी अश्रु धारा बह।
वाष्प बन उड़ जाएगी।।
खंजर घोंप दिया सीने में।
भूख तेरी मिट जाएगी।।
बेजुबान रो देगा।
खड़े हैं साझीदार हजार।
खून से सनी हाथों की धार।।
आग अभी सीने में है।
क्या वो भी पिघल जाएगी।।
बेजुबान रो देगा।
ये तपन मेरे जिगर की है।
कसाई तेरी भट्टी में।
क्या रूह भी जल जाएगी।।
अंखियां छलकी दिल भर आया।
ये दर्द भरी कहानी है।।
मत मारो बेजुबान को।
बेजुबान रो देगा।।
ये दर्द भरी कहानी है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर