सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JKSSB Recruitment 2026: Notification Released for 130 Posts in Various Departments, apply here

JKSSB Vacancy 2026: इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर समेत 130 पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास भी कर सकते हैं आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 26 May 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर सहित कुल 130 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

JKSSB Recruitment 2026: Notification Released for 130 Posts in Various Departments, apply here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 130 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत निर्धारित आयु सीमा एवं पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले स्नातक, डिप्लोमा धारक, आईटीआई और 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार 22 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें पदवार वैकेंसी

विज्ञापन
पद का नाम आवश्यक योग्यता
बॉयलर मैकेनिक/इनक्यूबेटर मैकेनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
रेफ्रिजरेटर मैकेनिक इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा + 6 माह रेफ्रिजरेशन स्पेशलाइजेशन
वरिष्ठ बागवानी तकनीशियन बागवानी में B.Sc या कृषि में बागवानी विषय के साथ B.Sc
इलेक्ट्रीशियन (भेड़/पशुपालन) ITI (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) + मैट्रिक
जूनियर ग्रेडर विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक
प्लंबर ITI (संबंधित ट्रेड) + मिडिल पास
प्रतिलिपि धारक स्नातक या प्रिंटिंग/मैकेनिकल ट्रेड के साथ मैट्रिक
मशीनमैन/ बाइंडर/लेथ रनर ITI/डिप्लोमा या प्रिंटिंग क्षेत्र में अनुभव
प्रेस मैकेनिक (जूनियर स्केल) ITI + मैट्रिक
सहायक विस्तार अधिकारी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
हेड वीवर बुनाई में ITI + मैट्रिक
रगाई प्रशिक्षक डाइंग में ITI + मैट्रिक
रंगाई मास्टर टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिग्री/डिप्लोमा
क्वालिटी कंट्रोल सुपरवाइजर हथकरघा/ऊन/वुड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा
ऋण निरीक्षक/इंडस्कोस इंस्पेक्टर वाणिज्य स्नातक + इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव मैनेजमेंट डिप्लोमा
सामान्य सुविधा केंद्र पर्यवेक्षक स्नातक
कंप्यूटर सहायक BCA / CS डिप्लोमा/DOEACC O Level
पुस्तकालय सहायक लाइब्रेरी साइंस में स्नातक
मिस्त्री/प्लंबर-II मैट्रिक + ITI (संबंधित ट्रेड)
प्रयोगशाला सहायक (FSL) फोरेंसिक/साइंस/IT/CS में स्नातक
जूनियर स्टोरकीपर स्नातक + कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 माह सर्टिफिकेट
प्रयोगशाला परिचारक 10+2 (साइंस विषय)
इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-II / प्लंबर ग्रेड-II / दर्जी मैट्रिक + ITI
सहायक जॉबर/फिटर ITI (संबंधित ट्रेड)

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी, आरबीए, एएलसी और आईबी (पुरुष उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

कैसे होगा चयन?

  • लिखित/ओएमआर आधारित परीक्षा: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा (OMR आधारित) होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चरण में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से इस पद के लिए पूरी तरह फिट है। केवल वही उम्मीदवार अंतिम चयन के लिए योग्य माने जाएंगे जो मेडिकल मानकों पर खरे उतरेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें)।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
  • फाइनल आवेदन का प्रिंटआउट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed