सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Andaman & Nicobar Recruitment 2026: 1,535 Group-C Vacancies Announced for 10th Pass Candidates

Andaman & Nicobar Vacancy: कई विभागों में निकली ग्रुप-सी के 1535 पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास के लिए मौका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 06 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Andaman and Nicobar Vacancy 2026: अंडमान और निकोबार प्रशासन ने विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के 1535 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Andaman & Nicobar Recruitment 2026: 1,535 Group-C Vacancies Announced for 10th Pass Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Andaman and Nicobar Vacancy: अंडमान और निकोबार प्रशासन ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। संयुक्त मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 1535 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ग कुल रिक्तियां
अनारक्षित (UR) 704
अनुसूचित जनजाति (ST) 129
ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) 535
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 167
दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) क्षैतिज आरक्षण 49
पूर्व सैनिक (ESM) क्षैतिज आरक्षण 10
कुल 1535

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। कुछ पदों जैसे ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इंजन डिंघी ऑपरेटर आदि के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई/डिप्लोमा या प्रमाणपत्र और अनुभव मांगा गया है। वहीं ड्राइवर, ट्रैक्टर चालक और स्टाफ कार चालक पदों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। कुछ पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा और निर्धारित शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।

विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

श्रेणी समूह बी (एनजी) (पुरुष एवं महिला) समूह सी - पुरुष समूह सी - महिला
सामान्य (UR) 18 से 30 वर्ष 18 से 33 वर्ष 18 से 38 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST) 35 वर्ष 38 वर्ष 43 वर्ष
ओबीसी (NCL) 33 वर्ष 36 वर्ष 41 वर्ष
दिव्यांग (UR) 40 वर्ष 43 वर्ष 48 वर्ष
दिव्यांग (OBC) 43 वर्ष 46 वर्ष 51 वर्ष
दिव्यांग (ST) 45 वर्ष 48 वर्ष 53 वर्ष

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट e-Recruitment Portal पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) भरें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार पद (Post Code) का चयन करें।
  • शैक्षिक योग्यता, अनुभव (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचकर Final Submit करें और आवेदन पत्र का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed