सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Violence at several places in the Kashmir Valley

कश्मीर घाटी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, सेना के बंकर पर पथराव

ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Violence at several places in the Kashmir Valley
ह‌िंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में शुक्रवार को कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके में सेना की ओर से मारे गए आतंकियों से जुड़े बैनर उतारे जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। इससे गुस्साए युवाओं ने पत्थरबाजी की।

मामला बढ़ता देख सीआरपीएफ तथा पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। विरोध में क्षेत्र की दुकानें बंद हो गईं। पुरुष तथा महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप पर प्रदर्शनका‌र‌ियों ने धावा बोला

Violence at several places in the Kashmir Valley
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : File Photo
वहीं कुपवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। युवाओं ने आजादी के हक में नारेबाजी की। साथ ही सुरक्षाबलों पर पथराव किया। सीआरपीएफ कैंप में बनी टिन की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

बस स्टैंड के पास सेना के बंकर पर पथराव किया। यहां आधा दर्जन निजी तथा पब्लिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। 

​अनंतनाग में कुछ युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव किए। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। जंगलातमंडी इलाके सहित पुराने शहर में ज्यादातर दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed