सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two killed in pak firing

पुंछ में पाक ने फिर दागे मोर्टार, 2 की मौत

Updated Sat, 04 Oct 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
two killed in pak firing
विज्ञापन

कुछ दिनों की शांति के बाद सीमा पर पाकिस्तान का खूनी खेल फिर शुरू हो गया। पुंछ जिले के साब्जियां सब सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई फायरिंग में 17 वर्षीय जाहिदा और सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई।

Trending Videos


पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में चार नागरिक घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए साब्जियां सब सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी में सेना के किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। भारतीय सेना के जवानों द्वारा भी पाकिस्तानी करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

पाक रेंजरों ने रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

two killed in pak firing

शुक्रवार शाम पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में भी सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाक रेंजरों ने शाम करीब सात बजे आईबी पर स्थित बीएसएफ की पीतल और टेंट गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। समाचार लिखे जाने तक आईबी पर भी दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।

एसएसपी पुंछ शमशीर हुसैन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू की गई। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग रेंज में ग्रामीण क्षेत्र गगड़ियां भी आ गया।

इसके चलते पाकिस्तानी गोलाबारी में 17 वर्षीय जाहिदा की मौत हो गई जबकि दाउद अहमद, शेरबाज, गुलाम मोहम्मद और जावेद इकबाल घायल हो गए। पुलिस और सेना की ओर से पोर्टर की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पर उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी का एक पोर्टर भी शिकार हुआ है।

देर रात तक दोनों ओर से फायरिंग जारी

two killed in pak firing

देर रात समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी। बीते तीन दिनों में जिला पुंछ में ही पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर चार बार फायरिंग की सीज फायर उल्लंघन किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा हैवी वाल्यूम फायरिंग की जा रही है और इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। इसके चलते पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे जा रहे मोर्टार और गोलियां रिहायशी इलाकों में गिर रहे हैं।

इससे आम नागरिक भी पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आ रहे हैं। इससे पहले भी बुधवार रात पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में दो महिलाओं समेत छह नागरिक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed