{"_id":"69a5f908d23692ecb2039e69","slug":"road-problem-samba-news-c-289-1-sba1003-111225-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निर्माणाधीन नाले से मुख्य संपर्क मार्ग 15 दिनों से बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निर्माणाधीन नाले से मुख्य संपर्क मार्ग 15 दिनों से बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-13 के गैस एजेंसी मोहल्ले से औद्योगिक क्षेत्र जाने वाला रास्ता अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले के निर्माण कार्य के चलते वार्ड-13 स्थित गैस एजेंसी मोहल्ले से औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग 15 दिनों से बंद है। निर्माण पूरा होने के बाद भी मिट्टी के ढेर लगे होने से लोगों, कर्मचारियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी राहुल कुमार, रवि कुमार, रमेश शर्मा, रामलाल और खेमराज का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। सड़क बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। कई बार लोग साइड से निकलने के चक्कर में गिरकर घायल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ा है।
लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य की रफ्तार काफी धीमी है और न तो वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की गई है और न ही बंद रखने की अवधि का स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाया गया है। आसपास की गलियों में कीचड़ और जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इसलिए पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द मिट्टी के ढेर हटाकर रास्ता सुचारु करे ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
-- -- -- -
नाले के निर्माण कार्य के चलते मार्ग अस्थायी रूप से बंद किया गया है। गैस एजेंसी मोहल्ले से औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार सुबह इस मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
राजीव सिंह वजीर, जेई, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos