{"_id":"58ee54d04f1c1b462dcf76e3","slug":"re-polling-on-srinagar-seat-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर सीट पर पुनर्मतदान कल, सभी 38 बूथों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर सीट पर पुनर्मतदान कल, सभी 38 बूथों की होगी वीडियोग्राफी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र से बाहर लगी लाइन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के 38 पोलिंग बूथों पर आज दोबारा वोटिंग होगी। पुनर्मतदान के लिए चुनावी अमले ने तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। श्रीनगर लोकसभा सीट के बडगाम जिले में सभी 38 पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने बताया कि पुनर्मतदान के लिए निर्धारित शेड्यूल के तहत श्रीनगर सीट के 38 बूथों पर आज वीरवार को दोबार वोटिंग होगी। पुनर्मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल समेत सुरक्षा के बेहद कड़े घेरे में अंजाम दिया जाएगा। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया, हर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
वोटिंग की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को श्रीनगर सीट के मतदान के दौरान भड़की हिंसा से उपचुनाव पर व्यापक असर पड़ा था। हिंसा के असर से प्रभावित मतदान की प्रक्रिया जांचने के बाद निर्वाचन आयोग ने बडगाम जिले के 38 बूथों पर फिर से वोटिंग कराने का निर्णय लिया था।
Trending Videos