सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: ज्यौडि़यां और खौड़ के सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल जारी, बाजार में लगे गंदगी के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 30 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
ज्यौड़ियां मुख्य बाजार ये लगा गंदगी का ढे़र
विज्ञापन
लोगों को बीमारियों के फैलने का भय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल जारी है। इसके चलते ज्यौडियां और खौड़ बाजार में सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं। मुख्य बाजारों तथा गली मोहल्लों में गंदगी का आलम दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है।
खौड़ की गाड़ी डोर-टू-डोर जाकर घरों से कूड़ा-कर्कट उठाने पहुंच रही है मगर अस्थायी कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। ज्यौड़ियां व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना है कि बाजार में गंदगी बढ़ रही है। सरकार को चाहिए की जल्दी ही सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके इनकी हड़ताल खत्म करवानी चाहिए। बाबा भारती प्रमुख पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अमृत भूषण ने बताया कि करोड़ों रुपये स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार और प्रसार पर खर्च करने के बावजूद स्वच्छता के प्रति न तो जनता जाग्रत हुई और न ही हाथ में झाड़ू पकड़कर मात्र फोटो खिंचवा कर स्वच्छ भारत अभियान चलाने वाले नेता जागरूक हो पाए। सूखा और गीला कचरा अलग करना अभी दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन खौड़ के प्रधान विजय ने बताया कि पिछले 15 से 16 सालों से हम सफाई कर्मी पूरी ईमानदारी से सेवा दे रहे हैं। खौड़ म्युनिसिपल कमेटी के प्रदर्शन में शमिल कर्मचारियों ने बताया कि हमें मात्र नौ हजार रुपये मिलता है। इस महंगाई के दौर में 9000 रुपये के वेतन में हम क्या क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed