सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: search Operation for searching terrorists in Nowgam, area sealed

जम्मू-कश्मीर: नौगाम में आतंकियों की तलाशी में अभियान जारी, इलाके को किया सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Jul 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूरे इलाके को घेर कर सील कर दिया गया है। वहीं घर-घर तलाशी ली जा रही है।

Jammu and Kashmir: search Operation for searching terrorists in Nowgam, area sealed
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के नौगाम के अरीबाग इलाके में शुक्रवार की रात आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूरे इलाके को घेर कर सील कर दिया गया है। वहीं घर-घर तलाशी ली जा रही है।

Trending Videos


गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। मुठभेड़ गुरुवार रात से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी मारे गए। इनमें से एक फैयाज वार कई लोगों की हत्या और हमलों में शामिल था। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि वारपोरा इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा

इसके बाद 22 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने वीरवार शाम इलाके को घेर लिया। वहां अंदर जाने और बाहर आने के सभी रास्ते सील कर घर-घर तलाशी का काम शुरू किया गया। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों के साथ उन्होंने भी आतंकियों से आत्मसमर्पण की अपील की, परंतु सफलता नहीं मिली। सुरक्षाबल फ्लड लाइट्स लगाकर इलाके को घेरे हुए हैं ताकि आतंकी मौके से भागने न पाएं। देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed