सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir assembly session provisional calendar released

जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र का प्राविजनल कैलेंडर जारी

ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 12 Sep 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir assembly session provisional calendar released
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने 03 अक्तूबर से शुरू हो रहे 12वीं विधानसभा के दूसरे सत्र का शुक्रवार को प्राविजनल कैलेंडर जारी किया।

Trending Videos


कैलेंडर के अनुसार सरकारी बिजनेस 03, 05, 07, 09 और 10 अक्तूबर को लिए जाएंगे। 08 अक्तूबर को प्राइवेट मेंबर बिल आएंगे। इसके साथ ही सदस्यों के प्रस्ताव पर 06 अक्तूबर को चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के सचिव मोहम्मद रमजान के अनुसार सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे पांच तारांकित तथा पांच गैर तारांकित प्रश्न 18 सितंबर तक भेज दें। इसके साथ ही दो से ज्यादा बिल और प्रस्ताव न भेजने का भी आग्रह किया गया है।

इसी तरह विधान परिषद के सेक्रेटरी अब्दुल मजीद भट ने भी पांच तारांकित तथा पांच गैर तारांकित प्रश्न 17 सितंबर तक भेजने का आग्रह किया है। एक -एक बिल तथा प्रस्ताव 22 सितंबर तक भेजने का सदस्यों से निवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed