सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   groom searched bride house in midnight in Jammu

आधी रात तक बारात के साथ दुल्हन का घर ढूंढता रहा दूल्हा

ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 05 Dec 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
groom searched bride house in midnight in Jammu
विवाह के लिए गई थी बारात - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई जब एक दुल्हा आधी रात तक शादी के लिए गई बारात के साथ अपनी दुल्हन का घर ढूंढता रह गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बटोत के बूनबाड़ी इलाके से एक युवक की बारात रामबन आई थी।

Trending Videos




युवक के घर में बारात के प्रस्थान से पहले की सभी रस्में निभाने के बाद रवाना किया गया था। लेकिन जब बारात रामबन पहुंची तो मध्यस्थ द्वारा बताया गया पता गलत निकला। नतीजतन करीब आधी रात तक दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन का घर खोजता रहा, लेकिन अंतत: उसे निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। जैसी ही बारात लौटी, युवक की मां को सारी बात पता चलने के बाद हार्ट अटैक आ गया और उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।

किसी महिला की मध्यस्थता में तय हुई थी शादी

groom searched bride house in midnight in Jammu
महिला की मध्यस्थता में तय हुई थी शादी - फोटो : डेमो फोटो
जानकारी के मुताबिक बटोत के बूनबाड़ी इलाके के युवक की शादी किसी महिला की मध्यस्थता में तय हुई थी। रविवार को बारात जब रामबन पहुंची तो पता गलत निकला। बारातियों को यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया। यहां तक की उनकी परेशानी को देखकर कई स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए।

उन्होंने भी दुल्हन के घर का जो पता मध्यस्थता करने वाली महिला ने बताया था, उसको ढूंढने का प्रयास किया। रामबन पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस की तरफ से कहा गया कि चूंकि मामला बटोत का है, इसलिए वहीं पर केस दर्ज करवाया जाए। यह सब करते आधी रात का वक्त हो गया। आखिरकार बारात लौट गई। 

दुल्हे की मां को हार्ट अटैक, जीएमसी में भर्ती

groom searched bride house in midnight in Jammu
जीएमसी जम्मू में किया रेफर - फोटो : file photo

घर में जब मां को पता चला कि उसका बेटा बिला दुल्हन के लौट आया है, तो उन्हें हार्ट हटैक आ गया। जिस घर में शादी का जश्न था, वहां कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक परिवार के सदस्यों के साथ मां को लेकर बटोत पीएचसी भागा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी मां को जीएमसी रेफर कर दिया गया।

रातभर बिना सोए युवक मां को लेकर जीएमसी पहुंचा। जानकारी के मुताबिक जीएमसी में महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। बटोत पुलिस ने मामला तो दर्ज नहीं किया है, लेकिन अपने स्तर पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बटोत के मुताबिक शादी तय करने में मध्यस्थता करने वाली महिला के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed