सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu kashmir

एमबीबीएस-बीडीएस के सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित

विज्ञापन
education,jammu kashmir
विज्ञापन
जम्मू। एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। रविवार को जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इंट्रेस एक्जामिनेशन की ओर से अधिसूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों को 28 फरवरी से तीन मार्च शाम तीन बजे तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
Trending Videos

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा. सुनील गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को अपने साथ जन्म तिथि प्रमाणपत्र, इंटर का अंकपत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, आय प्रमाणपत्र, नीट स्कोर कार्ड, सर्विस बांड अपने साथ लाना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी तीन मार्च तक कॉलेज में उपस्थित नहीं होता है तो उसे दूसरे चक्र की काउंसिलिंग में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। नीट में सफल कोई अभ्यर्थी पहले चक्र की काउंसिलिंग में शामिल न हो पाया हो तो उसे दूसरे चक्र में शामिल होने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed