{"_id":"57e93ba44f1c1b653b573af4","slug":"curfew-continues-on-the-second-day-in-kishtwaar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, भारी सुरक्षाबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, भारी सुरक्षाबल तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 26 Sep 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Security in Kashmir
- फोटो : PTI
विज्ञापन
किश्तवाड़ में सोमवार को प्रशासन की तरफ से शाम के समय कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। जिला प्रशासन ने हालात को बेहतर पाते हुए शाम के 4 बजे से 6 बजे तक पूरे कस्बे में दो घंटे की ढील दी। इसके बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार को भी कर्फ्यू लगा रहेगा।
जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान, डीआईजी निसार अहमद खान और एसएसपी संदीप वजीर ने कस्बे में सभी मजिस्ट्रेटों के साथ हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद कर्फ्यू में ढील दी गई।
लेकिन, जैसे ही स्थानीय जामा मस्जिद के ईमाम मौलवी फारूक अहमद ने मस्जिद से लाउडस्पीकर से यह घोषणा की कि मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी दुकानें बंद रखेंगे और सरकारी कर्मचारी व स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे, उसके तुरंत बाद 6 बजे से पहले ही लोगों को घरों में जाने के लिए पुलिस ने जोर दिया।
यहां तक कि मौलवी ने यह भी कहा कि शहर में और अन्य युवकों को गिरफ्तार न करें और जिन्हें पकड़ा है उन्हें छोड़ दें। पुलिस को चेतावनी देते हुए मौलवी ने कहा कि जब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी तब तक बंद करते रहेंगे।
Trending Videos

देशविरोधी नारेबाजी मामले में चार लोग गिरफ्तार
kashmir
- फोटो : PTI
पुलिस ने देशविरोधी नारेबाजी मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। अब पकड़े गए लोगों की संख्या चार हो गई है। इसमें से दो को जम्मू और दो को किश्तवाड़ में रखा गया है।
दो दिन पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।रविवार की देर रात एक और युवक एजाज अहमद उर्फ राजू मलिक को भी इसी मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है।
हिडयाल के पास मोहल्ले के लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। सूत्रों के अनुसार और भी कुछ युवकों की देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।

प्रशासन ने शाम को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी
देर शाम कर्फ्यू में ढील
- फोटो : Amar Ujala
प्रशासन की तरफ से शाम के समय कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील मिलते ही आम जनता जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़ी। जैसे की प्रशासन ने शाम को कर्फ्यू में ढील की घोषणा की, राशन, सब्जी आदि की दुकानें खुल गईं, जहां लोगों ने खरीदारी की।
बाहर से शहर में फंसे वाहन भी कर्फ्यू में ढील होते ही रवाना हो गए। लोगों को युवकों की गिरफ्तार के विरोध में प्रदर्शन की आशंका थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। डिग्री कॉलेज में विद्याथियों ने परीक्षा में भाग लिया। सुरक्षाबलों ने उनके रोल नंबर और अन्य कागजात देखकर उन्हें परीक्षा के लिए जाने दिया।
जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान ने कहा कि यदि आगे भी कर्फ्यू जारी रहा तो उस हालत में सभी विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को कर्फ्यू पास दिया जाएगा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। बस अड्डे के पास एएसपी अब्दुल कयूम, डीएसपी हैडक्वार्टर, तौसीफ अहमद, थाना प्रभारी समीर जिलानी व अन्य कई अधिकारी व मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।