सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

धार रोड को फोरलेन करने का प्रयास फिर शुरू

विज्ञापन
development
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच से होकर गुजरे धार रोड को फोरलेन बनाने के लिए बीआरओ और जिला प्रशासन ने एक बार फिर से प्रयास तेज कर दिए हैं। बीआरओ ने सेना के साथ बैठक में धार रोड को फोरलेन बनाने पर जोर दिया है। अब सेना इसके लिए तैयार हो गई है।
Trending Videos

वहीं, जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपने की सिफारिश की है। केंद्र सरकार ने करीब तीन वर्ष पहले इस मार्ग को फोरलेन करने की मंजूरी दी थी। लेकिन आज तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया। शहर में सबसे अधिक वाहन धार रोड पर होते हैं। सरकारी कार्यालयों में कामकाज के दौरान इस मार्ग पर हजारों वाहन चलते हैं। दिन में कई बार जाम भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर जिला प्रशासन ने बीआरओ के साथ मिलकर धार रोड को सुभाष चौक से गोल मेला तक फोरलेन बनाने का प्रयास 2019 में शुरू किया था। अक्तूबर 2019 में फोरलेन के लिए निशानदेही की गई थी। निशानदेही करने के बाद दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। मगर काम आगे नहीं बढ़ सका। बीआरओ ने इसका काम शुरू करने के लिए सेना व केंद्र सरकार से फंड की कई बार मांग की, लेकिन इसके लिए फंड उपलब्ध नहीं हो सके।
इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। लेकिन, जिला प्रशासन ने बीआरओ के साथ मिलकर फिर से प्रयास किए हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुभाष चौक से गोल मेला तक फोरलेन का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपने को कहा है। वहीं, बीआरओ ने भी सेना के साथ बैठक में इसका काम जल्द शुरू करने की मांग की है। अब सेना भी इसको लेकर तैयार हो गई है।
------
मार्ग के फोरलेन होने पर मिलेगी राहत
डीसी, एडीसी, एडीडीसी, जिला अदालत सहित कई बड़े कार्यालय धार रोड के किनारे मौजूद हैं। जब इन स्थानों पर सरकारी अधिकारियों व लोगों का पहुंचना शुरू होता है तो बेतरतीब खड़े किए वाहनों के कारण जाम लगता है, और धार रोड पर वाहनों को निकलने के लिए स्थान नहीं मिलता है। अगर इसको फोरलेन बनाया जाता है तो काफी हद तक राहत मिलेगी।
-------
जनवरी में सेना के साथ बीआरओ की बैठक हुई थी। बीआरओ ने धार रोड के फोरलेन करने के महत्व पर जोर डाला था। सेना अब इसके लिए तैयार हो गई है, और अब प्राथमिकता के साथ इसका काम शुरू करने पर जोर दे रही है। उम्मीद है कि अब केंद्र सरकार इसके लिए फंड जारी करेगी।
- एच मूर्ति, 35 बीआरटीएफ कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed