{"_id":"6a0cc712785b96897405484a","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-272-1-raj1001-107302-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, तीन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, तीन यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका क्षेत्र के ठंडापानी (हुब्बी) इलाके में मंगलवार को एक सड़क हादसा पेश आया। इसकें एक जोंगा वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कोटरंका पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब वाहन हुब्बी क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन सड़क से फिसलकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों में विक्की कुमार (25) पुत्र सुदेश सिंह, मोहम्मद शकील (12) पुत्र अब्दुल राशिद, सुभाष सिंह (20) पुत्र प्रेम सिंह शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Trending Videos