{"_id":"594371bb4f1c1b1d0f8b4612","slug":"municipal-corporation-s-will-start-campaign-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" निगम अलर्ट, आज से 2 डस्टबिन नहीं तो लगेगी 2 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम अलर्ट, आज से 2 डस्टबिन नहीं तो लगेगी 2 हजार की चपत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अगर आप जयपुर में व्यापार कर रहे हैं तो आज तैयार हो जाएं... नगर निगम की टीम आपकी दुकान पर पहुंच सकती है। अगर आपकी दुकान पर कचरा पात्र यानी डस्टबिन नहीं मिला तो आप पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। नगर निगम ने तीन टीमें तैयार कर दी हैं। ये तीनों टीमें शहर भर में शुक्रवार शुरू होने वाले अभियान में दुकानों पर पैनी नजर रखेंगी।
नगर निगम आयुक्त रवि जैन ने बताया कि इसमें दुकानदार को दुकान के अंदर और बाहर एक-एक डस्टबिन रखना होगा। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक आदि अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के उपयोग पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।
जैन ने बताया कि जल्द ही सभी बाजारों में लिटरबिन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर 10 दुकानों पर 1 लिटरबिन लगाया जाएगा। इससे व्यापारियों को कचरा डालने में सुविधा होगी।लोगों को कचरा नियत स्थान और नियत समय पर डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान कपड़े के बैग फ्री बांटे जाएंगे, ताकि लोगों को कपड़े, जूट और कागज के बने बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जयपुर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के लिए सभी दुकानदारों, व्यापारियों, फुटकर व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठान पर 20-20 लीटर की क्षमता के दो ढक्कनदार डस्टबिन रखना होगा तथा होटल, ढाबे, रेस्टोरेन्ट, ज्यूस, हलवाई, चाय वाले, सब्जी वाले 100-100 लीटर क्षमता के दो ढक्कनदार पात्र रखेंगे। जिन दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर कचरे के लिए दो अलग-अलग ढक्कनदार डस्टबिन्स तक नही रखें जाएंगे तो उनसे राज्य सरकार के आदेशानुसार 2000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कैरिंग चार्ज वसूल किया जाएगा और नियमानुसार प्रतिष्ठान को सीज की कार्यवाही की जाएगी।
Trending Videos