सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doda post seized in jodhpur

लाखों रुपए का डोडा—पोस्त पकड़ा, रामदेवरा में होना था सप्लाई

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
doda post seized in jodhpur
डेमो इमेज
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग ने लाखों रुपए का डोडा—पोस्त पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह डोडा—पोस्त ट्रक में भरकर रामदेवरा ले जाया जा रहा था, जहां इसकी सप्लाई होनी थी।
Trending Videos


नारकोटिक्स विभाग ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोधपुर-जैसलमेर रोड पर एक ट्रक में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस पर नाकाबंदी विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक को रोका और तलाशी ली। तलाशी में पता चला कि ट्रक में बोरों में डोडा—पोस्ट भरा हुआ है। इस पर करीब 20 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया गया। ट्रक को देचू थाने में रखा गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक में डोडा पोस्त जोलियाली से भरा गया था और उसकी सप्लाई रामदेवरा में होने वाली थी। टीम ने डोडा तस्कर ओम प्रकाश विश्नोई निवासी पंरिया की ढाणी मतोड़ा जोधपुर और ओमप्रकाश निवासी भोजासर जोधपुर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त किए गए डोडा पोस्ट की बाजार कीमत करीब चालीस लाख रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed