{"_id":"5991713e4f1c1b02778b4a37","slug":"a-boy-beaten-by-girlfriend-s-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक की पेड़ से बांध करके की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे युवक की पेड़ से बांध करके की पिटाई
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Mon, 14 Aug 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कथित रूप से रात में उसके घर में घुसे एक युवक की युवती के परिजनों ने पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी । घटना राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके की है।
थानाधिकारी (लक्ष्मणगढ़) ने आज बताया कि मनावली गांव में गत शनिवार की देर रात वेदप्रकाश मीणा (25) घुस गया था। परिजनों की नजर पर पड़ने पर उसे पकड़ कर एक पेड़ से बांध कर पिटाई की गई । सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से खोल कर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जिसे बाद में नाजुक हालत में जयपुर भेज दिया गया।
उन्होने बताया कि घर के मालिक की शिकायत पर आरोपी वेदप्रकाश मीणा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (अवैध रूप से मकान में प्रवेश करने) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक की ओर से फिलहाल मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा हुआ है। युवक रात में युवती से मिलने पहुंचा था।
Trending Videos