सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   first cutoff will be released after four day

दाखिले की दौड़, चार दिन आगे खिसकी पहली कटऑफ

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
 first cutoff will be released after four day
दाखिला
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़ अब लेट हो सकती है। इसकी शुरुआत पहली कटऑफ के साथ ही हो रही है। 15 जून को शुरू होने वाली कटऑफ की तिथि अब आगे खिसक गई है। अब बताया जा रहा है कि यह लिस्ट 19 जून को जारी की जाएगी।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक यूजी में प्रवेश के लिए चार संघटक कॉलेजों में 44453 आवेदन भरे गए थे, जिनमें से 40707 फॉर्म जनरेट हुए। पहली कटऑफ के जरिए महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज, राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश मिल सकेंगे। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीट्स के लिए दूसरी कटऑफ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कटऑफ 15 जून को रिलीज की जानी थी, लेकिन इसे पर्सेन्टाइल फार्मूले के कारण आगे बढ़ाया गया। यूजी प्रवेश कमेटी के कन्वीनर एसएल शर्मा के मुताबिक कटऑफ की तिथि बढ़ाई गई है। कॉलेजों को इससे संबंधित आंकड़े उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अब कॉलेज परसेंटाइल फार्मूले के हिसाब से लिस्ट जारी कर देंगे। इसमें दो तीन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed