सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP BJP VP Dayashankar Singh uses derogatory language against BSP Chief Mayawati

भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, वेश्या से की मायावती की तुलना

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
UP BJP VP Dayashankar Singh uses derogatory language against BSP Chief Mayawati
भाजपा नेता का विवादित बयान, मायावती की तुलना वेश्या से - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा नेता ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने एक विवादित बयान देकर मायावती की तुलना वेश्या से की है।
Trending Videos


जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती को अपने बयान में नेता ने वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है। दयाशंकर स‌िंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भाजपा नेता के आपत्तिजनक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बसपा के जनाधार से बौखला गए हैं। ऐसे बयान भाजपा और उनके नेताओं की हताशा को दिखाता है।
 
बसपा प्रमुख मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत पीड़ा हुई है कि किसी भाजपा के सदस्य ने मायावती के लिए ऐसे शब्‍दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद मायावतीजी से हमने दुख जाहिर ‌हम इस मामले को देखेंगे और मैं बताना चाहूंगा कि हम मायावती के साथ हैं।
 


 



भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि दयाशंकर की तरफ से दिए गए बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर उनके बयान में कुछ भी गलत पाया जाता है तो ‌पार्टी उसी अनुसार कार्रवाई करेगी।
 

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि मैं मानना है कि मायावती पर की गई टिप्पणी गलत है और मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाह‌िए।
 
उन्होंने कहा कि हम दयाशंकर सिंह से माफी मांगने के लिए कहेंगे, अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो हम उनपर कार्रवाई करेंगे। 
 







 

'अगर आप को सुबूत चाहिए कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है तो यह वीडियो देखिए'

UP BJP VP Dayashankar Singh uses derogatory language against BSP Chief Mayawati
दयाशंकर सिंह को अभी हाल में ही गठित उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह बयान दयाशंकर सिंह ने मऊ में पार्टी की एक बैठक के दौरान दिया। दयाशंकर सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा को निशाना बनाया जाना शुरू हो चुका है। विपक्ष ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा को इस बयान के बाद माफी मांगनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आप को सुबूत चाहिए कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है तो यह वीडियो देखिए।
 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed