सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ranjan a karnatka boy topped in sslc exam

बिना ट्यूशन पढ़े 12 वीं कक्षा में आए शत प्रतिशत अंक

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

  • बिना ट्यूशन और मार्गदर्शक के एग्जाम
  • रंजन 'पूरनापरागना हायर सेकेंडरी स्कूल' के छात्र हैं
  • एग्जाम हॉल से बाहर आने के बाद कभी चर्चा नहीं की

ranjan a karnatka boy topped in sslc exam
रंजन अपने माता, पिता के साथ - फोटो : ibcworldnews.com
विज्ञापन

विस्तार

आज के इस दौर में छात्र बिना ट्यूशन और मार्गदर्शक के एग्जाम पास करने की कल्पना भी नहीं करते, टॉप करना और शत प्रतिशत अंक लाने की बात तो जाने ही दें। ऐसे दौर में इस कल्पना को यथार्थ में बदल कर दिखाया है छोटे शहर शिमोगा जिले के भदरावथी के 'रंजन बीएस' ने। 
Trending Videos


भदरावथी के रहने वाले रंजन ने अपनी मेहनत के दम पर और बिना ट्यूशन पढ़े कर्नाटका स्टेट सेकेंडरी एग्जमिनेशन की 12 वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने हर विषय में सौ अंक हासिल किए हैं। एसएसएलसी एग्जाम में यह मुकाम हासिल करने वाले रंजन बीएस पहले छात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजन ने 625 अंकों में से 625 अंक हासिल किए हैं। जब वह रिजल्ट चेक कर रहे थे उनकी खुशी की कोई सीमा न रही जब उन्हें पता चला कि उनके शत प्रतिशत अंक आए हैं। रंजन 'पूरनापरागना हायर सेकेंडरी स्कूल' के छात्र हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अुसार रंजन ने बताया उन्होंने परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी और उन्हें उम्मीद दी थी कि 600 अंक के करीब उनके आएंगे। रंजन ने कहा मैं एक सब्जेक्ट की रोजाना 6 घंटे तैयारी करता था, और इसके हर पहलू को भी पढ़ता था। मैंने कभी ट्यूशन नहीं ली और न ही किसी से मार्गदर्शन लिया। पिछली परीक्षाओं के प्रशनपत्र हल करना मेरे लिए बहुत फाएदेमंद रहा।

रंजन ने कहा मेरे दोस्त परीक्षा देने के बाद चर्चा करते थे लेकिन मैंने कभी परीक्षा देने के बाद चर्चा नहीं की। मेरा मानना है एग्जाम हॉल से बाहर आने के बाद उसपर चर्चा करना फिजूल है। रंजन बीएस ने अपनी सफलता का श्रय  माता, पिता और अध्यापकों को दिया है। 

रंजन के पिता टीएस शंकरनारयण टाइल्स व्यापारी हैं और उनकी मां एसएन त्रिवेणी गृहणी हैं। रंजन के पिता ने कहा हमने परीक्षा के समय पढ़ने के लिए कभी दबाव नहीं डाला। उसके अध्यापक कक्षा में उसकी सीखने की ललक की हमेशा तारीफ किया करते हैं। नतीजे आने के बाद रंजन के दोस्तों ने उसे एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed