{"_id":"6355eb971c47f155e519fa10","slug":"pm-modi-wishes-everyone-a-bright-and-prosperous-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali Wishes: दिवाली आज, पीएम मोदी से लेकर इन राजनीतिक हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diwali Wishes: दिवाली आज, पीएम मोदी से लेकर इन राजनीतिक हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री मोदी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी दिवाली की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।
उपराष्ट्रपति ने दी दीपावाली की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!
राहुल गांधी ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली के पावन अवसर पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली!
खरगे ने दी बधाई
मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की विजय और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का उत्सव है। यह आशाओं और सपनों का जश्न मनाने का भी अवसर है। दीपोत्सव के अवसर पर मेरी कामना है कि आप सभी लोगों का जीवन स्वस्थ, खुशहाल और शांतिपूर्ण हो। दिवाली की शुभकामनाएं।