सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Special court seeks CBI reply on Indrani Mukerjea plea seeking probe that Sheena Bora is alive

Sheena Bora Case: 'शीना बोरा जिंदा है' के दावे की जांच की मांग, विशेष अदालत ने सीबीआई से तलब किया जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 03:25 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

इंद्राणी मुखर्जी ने गुवाहाटी हवाईअड्डे के सीसीटीवी फुटेज और यात्री विवरण को संरक्षित किए जाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यह पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए कि गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखी गई लड़की शीना बोरा है या नहीं।

Mumbai Special court seeks CBI reply on Indrani Mukerjea plea seeking probe that Sheena Bora is alive
sheena bora - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बहुचर्चित शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर मुंबई की एक विशेष अदालत ने सीबीआई से जवाब तलब किया है। इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उसकी एक वकील ने गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शीना बोरा से मिलती जुलती एक लड़की को देखा है।



इंद्राणी ने गुवाहाटी हवाईअड्डे के सीसीटीवी फुटेज और यात्री विवरण को संरक्षित किए जाने की भी मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यह पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए कि गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखी गई लड़की शीना बोरा है या नहीं। इंद्राणी की याचिका पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच एजेंसी को 12 जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी की वकील सवीना बेदी सच्चर ने शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में एक हलफनामा भी दायर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला को देखा है और उनके पास इसका वीडियो भी है। मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता सवीना बेदी सच्चर ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो इंद्राणी मुखर्जी को भेजा था।
विज्ञापन


शीना बोरा जैसी महिला को देखने वाली वकील का बयान
उन्होंने कहा, जब मैं एक फ्लाइट में यात्रा कर रही थी, तो मुझे शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला मिली। संदेह को दूर करने के लिए मैंने अपने सहयोगी से क्रॉस-चेक किया और फिर हम दोनों ने महिला का वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बनाई। इसके बाद मैंने इंद्राणी मुखर्जी से संपर्क किया और वह मान गईं कि महिला शीना बोरा से मिलती-जुलती है। बाद में, हमने अदालत में आवेदन दायर करने का फैसला किया, जिसमें सीबीआई से फ्लाइट में उस महिला यात्री के विवरण की जांच करने का अनुरोध किया गया।

वर्ष 2012 के शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सह-संस्थापक इंद्राणी मुखर्जी को कोर्ट ट्रालय का सामना करना पड़ा है। इंद्राणी मुखर्जी के साथ उनके पूर्व पति पीटर मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। इंद्राणी मुखर्जी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। वह अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में छह साल से अधिक समय तक जेल में कैद थीं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। इससे पहले निचली अदालत और बॉम्बे हाईकोर्ट से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी।

इंद्राणी पहले भी कर चुकी हैं बेटी के जिंदा होने का दावा 
शीना बोरा हत्याकांड के बाद इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया था कि उनकी बेटी जिंदा है। उन्होंने कहा था कि एक महिला की शीना बोरा से कश्मीर में मुलाकात हुई थी, जो उस समय इंद्राणी के साथ जेल में बंद थी। इंद्राणी ने इस संबंध में सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर शीना बोरा को कश्मीर में तलाश किए जाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed