सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Gains Momentum: Heavy Rain Batters Kerala, Tamil Nadu on Alert Till June 9; Check Weather in Your Stat

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: केरल में भारी बारिश, तमिलनाडु में 9 जून तक अलर्ट; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Sat, 06 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Monsoon Gains Momentum: Heavy Rain Batters Kerala, Tamil Nadu on Alert Till June 9; Check Weather in Your Stat
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

केरल में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

केरल में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। त्रिशूर जिले के मनालूर में एक पेड़ अस्थायी शेड पर गिर गया, जिससे उसके नीचे सो रहे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमडी ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड में ट्रेकिंग, पहाड़ी सड़कों पर रात्रिकालीन यात्रा और खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

तमिलनाडु में 9 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण 9 जून तक तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

नीलगिरि, थेनी, डिंडीगुल और कोयंबटूर के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुप्पुर, मदुरै, विरुधुनगर, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में तिरुनेलवेली जिले के नालुमुक्कु में सर्वाधिक 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कन्याकुमारी जिले के मायलार क्षेत्र में नौ सेंटीमीटर वर्षा हुई।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के अलावा पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर भारत में आंधी-तूफान का खतरा

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी

आईएमडी ने तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, केरल-कर्नाटक तट, लक्षद्वीप और मालदीव क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसी कारण 9 जून तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

क्या है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट?

  • रेड अलर्ट: 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना।
  • ऑरेंज अलर्ट: 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • येलो अलर्ट: 6 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश की संभावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed