सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Tractor falls into ditch in Bagalkot four people including a two-year-old child die

Karnataka: बागलकोट में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक में शनिवार सबुह एक दुखद घटना सामने आई है। एक ट्रैक्टर खाई में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था।

Karnataka: Tractor falls into ditch in Bagalkot four people including a two-year-old child die
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के बागलकोट में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर खाई में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था। यह जानकारी पुलिस ने दी है। उन्होंने बताया, "यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई जब गन्ने की कटाई का काम खत्म करके लौट रहे एक ट्रैक्टर का ट्रेलर अलग होकर खाई में गिर गया।" पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बागलकोट जिले के जामखंडी तालुक में कट्टे केरे के पास हुई।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Congress On Global Tariff: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस का वार, कहा- ये डील नहीं देश के लिए परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक के गुपवाड़ी निवासी मनीष पांडे (23) में हुई है। इसके साथ ही दो वर्षीय हलाकी पांडे, लक्ष्मी चिरमाडी (27) और रेखा भुके के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया, "सभी चारों पीड़ित महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूर थे। हादसे के समय ट्रैक्टर में करीब 20 लोग सवार थे।" पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही जामखंडी पुलिस स्टेशन के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed