सब्सक्राइब करें

कर्नाटक: राज्यपाल की दी समय सीमा फिर खत्म, विधानसभा 22 जुलाई तक के लिए स्थगित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 19 Jul 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • राज्यपाल के आदेश के बाद भी विधानसभा में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
  • सीएम कुमारस्वामी ने कहा- कोई जल्दी नहीं, सोमवार-मंगलवार तक हो सकती है इस पर बहस।
  • दोनों पक्ष (भाजपा-कांग्रेस) फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकते हैं।
  • सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस्तीफे की बजाय बर्खास्तगी चाहते हैं कुमारस्वामी।

Karnataka Crisis Live Updates: Kumaraswamy have to prove majority in house, BJP hold meeting
एचडी कुमारस्वामी-बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:32 PM, 19-Jul-2019
कर्नाटक विधानसभा 22 जुलाई तक के लिए स्थगित। इसी दिन विश्वासमत की प्रक्रिया होगी। शुक्रवार को राज्यपाल ने सीएम कुमारस्वामी को शाम 6 बजे तक विश्वास मत हासिल करने को कहा था। हालांकि समयसीमा खत्म होने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक की समयसीमा दी थी। 
 
08:30 PM, 19-Jul-2019
बीएस येदियुरप्पा ने सदन में कहा- स्पीकर महोदय, हम आपका सम्मान करते हैं। राज्यपाल ने अपने पत्र में आज ही विश्वासमत प्रक्रिया खत्म करने को कहा है। हमारे लोग रात में बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगे। इसमें जितना वक्त लगता है लगने दीजिए।  

07:07 PM, 19-Jul-2019
कांग्रेस-जद(एस) के सदस्यों ने सोमवार या मंगलवार तक सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने की मांग की जिस पर स्पीकर ने कहा- नहीं, नहीं। मुझे दुनिया का सामना करना है। शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति तमाम संदेहों से परे होना चाहिए, मुझ पर कार्यवाही को खींचने के आरोप नहीं लगाए जा सकते। विचार-विमर्श काफी हो चुका है, मैं इसे (विश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को) आज समाप्त करना चाहता हूं। 

वहीं, भाजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा कि अगर कार्यवाही को लंबा खींचा गया तो विश्वास मत की शुचिता समाप्त हो जाएगी, उन्होंने प्रक्रिया शुक्रवार को ही पूरी किए जाने पर जोर दिया।
 
05:06 PM, 19-Jul-2019
राज्यपाल का दूसरा संदेश मिलने पर कुमारस्वामी ने विधानसभा में कहा, मुझे दूसरा प्रेम-पत्र मिला है। कुमारस्वामी ने सदन में कहा कि राज्यपाल ने अपने दूसरे पत्र में खरीद-फरोख्त की बात कही है, क्या वह अब तक इससे अनभिज्ञ थे। 

 
03:49 PM, 19-Jul-2019
राज्यपाल वजूभाई वाला ने फिर सीएम एचडी कुमारस्वामी को पत्र लिखा। सीएम को बहुमत साबित करने के लिए शाम छह बजे तक का वक्त दिया। 
 
02:23 PM, 19-Jul-2019
विश्वास मत चर्चा पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, 'चर्चा अभी भी पूरी नहीं हुई है और अभी 20 सदस्यों का भाग लेना बाकी है। मुझे नहीं लगता कि यह आज खत्म होगा और यह सोमवार को भी जारी रहेगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 19-Jul-2019
कर्नाटक के स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, 'राज्यपाल के आदेश का पालन करना है या नहीं इसका निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे क्योंकि उन्हें पत्र भेजा गया था। इसलिए वहीं इसपर फैसला करेंगे।' इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा को दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 
 
01:57 PM, 19-Jul-2019
विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप रेवन्ना (राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री के भाई) पर नींबू ले जाने के लिए आरोप लगाते हैं। आप (भाजपा) हिंदू संस्कृति पर विश्वास करते हैं लेकिन उनपर आरोप लगाते हैं। वह अपने साथ नींबू लेकर मंदिर जाते हैं। आप लोग उनपर काला जादू करने का आरोप लगाते हैं। क्या काले जादू से सरकार को बचाना संभव है? मैंने आप सभी के जिलों को फंड दिया है। लेकिन आप (भाजपा) कहते हैं कि मैं केवल दो-तीन जिलों का मुख्यमंत्री हूं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए, हम इस पर चर्चा करेंगे। आप लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।'
 


01:38 PM, 19-Jul-2019
राज्यपाल वजुभाई वाला की स्पीकर केआर रमेश कुमार को विश्वास मत कराने की समयसीमा खत्म हो गई है। इसपर स्पीकर ने कहा, 'जब तक चर्चा पूरी नहीं हो जाती, तब तक आप विश्वास मत के लिए वोट नहीं दे सकते।'
 
01:25 PM, 19-Jul-2019

विधायकों को मिल रहा पैसों को ऑफर

जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता योगेश्वर उनके पास पांच करोड़ रुपये का ऑफर लेकर आए थे। मगर उन्होंने पैसा लेने से मना कर दिया। गौड़ा ने कहा कि भाजपा नेता ने उनसे वादा किया था कि यदि मैं उनके साथ जाउंगा तो वह मुझे 30 करोड़ रुपये देंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि मेरे विधायकों को 40-50 करोड़ रुपये का ऑफर मिल रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed