सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dayashankar Singh should be arrested otherwise, if in response to this people get violent

भड़कीं मायावती बोलीं, 'भाजपा नेता को पार्टी से निकालो, वरना सड़क पर उतर आएंगे लोग'

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Dayashankar Singh should be arrested otherwise, if in response to this people get violent
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मायावती को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। अपने ऊपर की गई टिप्पणी पर मायावती ने कहा राज्यसभा में विचारों और सोच को लेकर कई बार आपसी असहमति होती है। पर मैंने कभी भी किसी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने जो शब्द मेरे खिलाफ प्रयोग किए हैं, वो उन्होंने खुद की बेटी और बहन के खिलाफ प्रयोग किए हैं। क्योंकि मैं इस पूरे देश की बेटी और बहन हूं। मायावती ने इस बयान को लेकर भाजपा नेता के खुद के समर्थन में कही गई बातों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने भाजपा को गुजरात में हो रही हिंसा को लेकर भी लपेटा और कहा कि देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। दलित वर्ग कलोग गुजरात में कितने दुखी हैं। मायावती ने केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के उस बयान को भी उठाया जिसमें दलितों की तुलना कुत्ते के पिल्ले से की थी। 

मायावती ने कहा कि दयाशंकर सिंह को तुरंतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो देश में लोग हिंसक हो सकते हैं। अगर ऐसा कुछ इसके बाद मैं कुछ नहीं कह सकती हूं।

बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आज ही भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के खिलाफ एससी और एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराएंगे।
 

दयाशंकर सिंह ने एक विवादित बयान देकर मायावती की तुलना वेश्या से की

Dayashankar Singh should be arrested otherwise, if in response to this people get violent
मायावती - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने एक विवादित बयान देकर मायावती की तुलना वेश्या से की है।

 जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती को अपने बयान में नेता ने वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है।

दयाशंकर स‌िंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं। 

WATCH: UP BJP VP Dayashankar Singh uses derogatory language against BSP Chief Mayawati, compares her to a prostitutehttps://t.co/vic0uDhbkq

— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016



बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भाजपा नेता के आपत्तिजनक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बसपा के जनाधार से बौखला गए हैं। ऐसे बयान भाजपा और उनके नेताओं की हताशा को दिखाता है।


These kind of derogatory statements show that BJP is frustrated with the growing public support for BSP: Mayawati pic.twitter.com/oOxu4DnCLy

— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016



बसपा प्रमुख मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत पीड़ा हुई है कि किसी भाजपा के सदस्य ने मायावती के लिए ऐसे शब्‍दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद मायावतीजी से हमने दुख जाहिर ‌हम इस मामले को देखेंगे और मैं बताना चाहूंगा कि हम मायावती के साथ हैं।


I am personally hurt that a BJP party person used such derogatory words against Mayawati: Arun Jaitley in RS

— ANI (@ANI_news) July 20, 2016




I should tell Mayawati ji that the party shares her grief over this issue, I will look into this matter, we stand with her: Arun Jaitley

— ANI (@ANI_news) July 20, 2016
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed