{"_id":"63820750e222af0431161876","slug":"andhra-man-flings-bawling-child-to-death-taken-into-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: चार दिन से रो रहा था तीन माह का बीमार बच्चा, गुस्साए पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: चार दिन से रो रहा था तीन माह का बीमार बच्चा, गुस्साए पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
स्थानीय लोगों ने कहा, चार दिन पहले से बीमार होने के कारण बच्चा रोना बंद नहीं कर रहा था। अनिल ने स्वाति से निखिल को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद उसने अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया।
क्राइम सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
तिरुपति के श्रीकालहस्ती शुकब्रह्म आश्रम के पास वाटर हाउस कॉलोनी से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि उसने अपने तीन माह के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला। आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos
पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि बच्चे के रोने से व्यक्ति गुस्से में आ गया, जिसके बाद उसने यह हरकत की।
श्रीकालहस्ती के सर्किल इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि मृतक बच्चे के पिता अनिल और मां स्वाति के बीच बहस हो गई थी। इस दौरान गुस्से में व्यक्ति ने तीन माह के निखिल को जमीन पर पटक दिया। बुखार पीड़ित शिशु पहले से ही कांप रहा था, जो अनिल को नागवार गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा, चार दिन पहले से बीमार होने के कारण बच्चा रोना बंद नहीं कर रहा था। अनिल ने स्वाति से निखिल को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद उसने अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। फिर पुलिस बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। इस बीच अनिल को हिरासत में ले लिया गया है।