सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah attended the 79th Raising Day parade of Delhi Police Called the new criminal laws an achievement

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री: नए आपराधिक कानूनों को बताया उपलब्धि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 16 Feb 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर तीन नए आपराधिक कानूनों से सजा दर बढ़ने की बात कही। माओवादी हिंसा खत्म होने का भरोसा जताया और सेफ सिटी प्रोजेक्ट व एआई आधारित सीसीटीवी नेटवर्क का शुभारंभ किया।

Amit shah attended the 79th Raising Day parade of Delhi Police Called the new criminal laws an achievement
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड में समारोह में गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड में समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आने वाले समय में देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। इससे देश में आपराधिक मामलों में सजा की दर 80 फीसदी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई अपने आखिरी दौर में है और इस वर्ष मार्च तक यह खतरा हमेशा के लिए खत्म होने का भरोसा जताया। 

Trending Videos

उन्होंने आगे बाताया कि पिछले 11 वर्षों में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। इसमें ये तीन नए न्याय आधारित आपराधिक कानून भी शमिल हैं। यह कानून लागू होने के बाद मामलों का निपटारा करने और सजा कू दर को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री ने तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) का जिक्र भी किया। इन सभी ने 1 जुलाई 2024 को आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह ली। 

गृह मंत्री ने स्पेशल सेल के लिए एक इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर और सेफ सिटी प्रोजेक्ट का पहले फेज की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले फेज़ के तहत, 10,000 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों में से 2,100 को निगरानी नेटवर्क से जोड़ा गया है। साथ ही, पहले से मौजूद 15,000 सीसीटीवी कैमरों को भी इसके साथ जोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed