{"_id":"6a32d6c89281f97adb07c445","slug":"jal-shakti-departments-leaking-pipe-passing-through-a-dirty-drainage-channel-una-news-c-93-1-una1002-195529-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पानी की गंदी नालियों से गुजर रहे जलशक्ति विभाग की लीक पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पानी की गंदी नालियों से गुजर रहे जलशक्ति विभाग की लीक पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। ऊना-टक्का मार्ग के कोटला कलां बाबा बाल गेट एरिया में नालियां गंदे पानी से लबालब भरी हैं और इन्हीं नालियों से जलशक्ति विभाग के लीक पेयजल पाइप गुजर रहे हैं। लोगों को लीक पाइप में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कौशल ने बताया कि संबंधित विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही समस्या का कोई समाधान किया गया।
गंदी नाली से गुजर रही पेयजल पाइप में लीकेज बरकरार है जिससे क्षेत्र के पांच हजार से अधिक लोगों में जलजनित रोग पनपने का भय सताने लगा है। प्रभावित लोगों में आलोक कुमार, अशोक कुमार, त्रिलोक कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, शीला देवी, कौशल्या देवी का कहना है कि क्षेत्र में नालियां गंदे पानी से भरी पड़ी हैं और जगह-जगह पर गंदा पानी एकत्रित होने से इसी बीच में जलशक्ति विभाग के पानी की पाइप गुजर रहे हैं जो जगह-जगह पर लीक हैं। यह गंदा पानी लीकेज पाइप से जनता को पिलाया जा रहा है। ऐसे में बरसात सिर पर है और नालियां गंदगी से भरी होने और पेयजल पाइपों में लीकेज से आम जनता परेशान है। ऐसा भी नहीं है कि इस एरिया से किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का जाना-आना नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के ऊपर कोई भी असर होता नजर नहीं आया है। जिसके चलते विभागीय लापरवाही और ढुलमुल रवैये के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा चौथे आसमान पर है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूर होकर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस पानी के सेवन से अगर क्षेत्र में कोई भी ग्रामीण रोगग्रस्त या प्रभावित हुआ तो सीधे तौर पर जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी।